उधमसिंह जिले में फ्लैट दिलाने के नाम पर पुलिस कर्मी से 4.25 लाख की ठगी

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रपुर। उधमसिंह जिले में अल्मोड़ा जिले के सल्ट थाने में तैनात पुलिस कर्मी से एक बिल्डर ने फ्लैट बुक कराने के नाम पर 4.25 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित पुलिस कर्मी का आरोप है कि रुपये मांगने पर अब उसे धमकी मिल रही है। कोतवाली में आरोपी बिल्डर के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत की है।

जानकारी के अनुसार प्रीत विहार निवासी अनवर अहमद पुत्र मुख्तार अहमद ने बताया कि वह वर्तमान में अल्मोड़ा के सल्ट थाने में हेड मोहर्रिर के पद पर तैनात है। वह ऊधमसिंह नगर में वर्ष 2017 में तैनात था। इस दौरान काशीपुर रोड स्थित एक बिल्डर ने उससे कहा कि उनकी कालोनी में एक फ्लैट बुक कर लें। इस पर उसने विकसित कालोनी में 17 जून 2017 को 12.11 लाख रुपये कीमत का फ्लैट बुक कराते हुए अलग अलग चैक के माध्यम से 4.25 लाख रुपये भी दे दिए। बताया कि वर्ष, 2019 में उसे मामूल चला कि बिल्डर फ्लैट का निर्माण नहीं कर रही है। इस पर उसने अपनी रकम उनसे वापस मांगी, तो कालोनी के डायरेक्टर ने 4.25 लाख रुपये मय ब्याज वापस करने का बात कही। लेकिन कई माह बाद भी उसने रुपये वापस नहीं दिए। तहरीर में यह भी आरोप है कि अब उसे रुपये मांगने पर बिल्डर द्वारा धमकी दी जा रही है। अनवर ने कोतवाली पुलिस से बिल्डर रुपये वापस दिलाने की गुहार लगायी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड कैबिनेट के 17 बड़े फैसले: उपनल कर्मियों को समान काम-समान वेतन, अग्निवीरों के लिए बनेगा अलग प्रकोष्ठ, अदानी को 1320 मेगावाट पावर प्लांट
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440