कुट्टू खाने से 40 लोगों की तबीयत बिगड़ी

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुड़की। रुड़की और आसपास के क्षेत्रों में कुट्टु का आटा खाने से देर रात 40 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में रात करीब एक बजे सभी अस्पताल पहुंचे। शहर के कई अस्पतालों में भर्ती मरीज रुड़की के ढंडेरा और भगवानपुर क्षेत्र के हैं। इनमें 20 से ज्यादा महिलाएं हैं। जांच के बाद कई लोगों को सुबह अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं, 20 से अधिक लोग अभी भी भर्ती हैं जिनकी हालत स्थिर बनी हुई है। अस्पताल में भर्ती लोगों ने इलाज में हीलाहवाली का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया। सूचना मिलने के बाद प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में भर्ती लोगों ने कहां से इस आटे को खरीदा था इसकी पूछताछ की जा रही है। जानकारी जुटाने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440