उत्तरकाशी में सुरंग से 17 दिन बाद मिली 41 मजदूरों को आजादी, मौके पर मुख्यमंत्री धामी भी मौजूद

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। आखिरकार उत्तराकाशी में सुरंग से 17 दिन बाद 41 मजदूरों को आजादी मिल ही गयी। रेस्क्यू पाइप सुरंग के आर पार हो गया है। मेडिकल, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ टीम सुरंग में घुस गई हैं। इसके साथ ही मजदूरों का सुरंग से बाहर आना भी शुरू हो गया है। इस दौरान मौजूद लोगों नें भारत माता की जय के नारे भी लगे। संकट की इस घड़ी में मोर्चे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक बार फिर डटे नजर आए। tunnel in uttarkashi

आखि़रकार 17 दिनों बाद सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों तक उम्मीद का पाईप पहुंच ही गया। पाईप के द्वारा रेस्क्यू टीमें अंदर फंसे मजदूरों तक पहुंच गई है, कुछ देर में एक एक कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जायेगा। दो श्रमिकों को बाहर निकाल लिया गया है। एंबुलेंस के साथ चिकित्सकों की टीम बाहर निकलने वाले श्रमिकों की स्वास्थ्य की जांच कर रही है।

आपको बता दें कि दिवाली के दिन से उत्तरकाशी की निर्माणाधीन सुरंग में कैद 41 श्रमिक बाहर निकलने की उम्मीद लगाए हैं। उन्हें बाहर निकालने की पूरी कोशिशें हो रही हैं लेकिन हर बार कोई न कोई बाधा आने से सफलता नहीं मिल रही। मंगलवार को भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। उन्होंने टनल के प्रवेश द्वार पर स्थित बाबा बौखनाग के मंदिर में पूजा अर्चना कर सभी श्रमिकों के सकुशल बाहर निकलने की प्रार्थना की। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री रिटायर्ड जनरल वीके सिंह भी सिलक्यारा पहुंचे हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440