प्रदेश में मिले कोरोना के 43 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 400

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 43 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद अब राज्य में संक्रमितों की संख्या 400 पहुंच गई है। वहीं इनमें से 64 मरीज सही हो चुके हैं। आज मिले संक्रमितों में से देहरादून में तीन, नैनीताल में दस, हरिद्वार में पांच, ऊधमसिंह नगर में दो, टिहरी में 14, अल्मोड़ा में तीन और पिथौरागढ़ में 14 पॉजिटिव मिले हैं।

यह भी पढ़ें -   २८ जून २०२६ रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

उत्तराखंड में सोमवार को 40 नए कोरोना संक्रमित मामले मिले। इनमें एक पौड़ी जिले के पाबौ में एक मृतक की सैंपल रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। जबकि नैनीताल और हरिद्वार जिले में नौ-नौ नए कोरोना पॉजिटिव मिले। पौड़ी में विकासखंड पाबौ के पिपली गांव में होम क्वारंटीन के दौरात मृत व्यक्ति का कोराना सैंपल पॉजिटिव आया। सोमवार को प्रशासन ने पूरे गांव को होम क्वारंटीन कर सीज कर दिया। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने परिजन, पीएम करने वाली स्वास्थ्य टीम, पंचनामा भरने वाली पुलिस टीम व पंचों का सैंपल जांच के लिए ले लिया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग मृतक व्यक्ति की मौत का कारण टीबी बता रहा है।

यह भी पढ़ें -   कर्णप्रयाग बवाल में बड़ा मोड़: जेल से बाहर आए चारों निहंग, कोर्ट से मिली जमानत; अब सबकी नजर अगली सुनवाई पर
Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440