उत्तराखण्ड में एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत किया गया 4917 अभियुक्तों को गिरफ्तार: अशोक कुमार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने एवं अपराध नियंत्रण हेतु अशोक कुमार पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड के निर्देशन में प्रदेश में 01 जनवरी 2021 से 31 अगस्त 2023 तक एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत कुल 4917 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही कुल 814 ईनामी अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। गुण्डा एक्ट के अन्तर्गत कुल 1620 अभियुक्तों के चालान किया गया है।

यह भी पढ़ें -   आखिर घर के मंदिर में घंटी कितनी देर तक बजानी चाहिए?

अशोक कुमार के बताया कि प्रदेश को अपराध एवं अपराधी मुक्त बनाने के लिए उत्तराखण्ड पुलिस कटिबद्ध है। अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए समय-समय पर विशेष अभियान भी चलाये जाते हैं। समस्त जनपद प्रभारियों को विशेष निर्देशित किया गया है कि अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाए।

यह भी पढ़ें -   अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440