महिला सशक्तिकरण पर आधारित महिलाओं द्वारा संचालित 501 कार रैली का आयोजन 10 को

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। हरिशरणं जन द्वारा प्रायोजित भक्ति महोत्सव के तत्वावधान में हो रही महिला सशक्तिकरण पर आधरित महिलाओं द्वारा संचालित 501 कार रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी संचालन की जिम्मेदारी प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला महिला इकाई को दी गयी है। उक्त जानकारी यहां पत्रकार वार्ता को संबोंधित करते हुए मण्डल की जिलाध्यक्ष कुसुम दिगारी ने दी।
उन्होंने बताया कि हम पर विश्वास जताते हुई श्री राम गोविंद दास भाई जी द्वारा जो रैली की जिम्मेदारी दी गयी है उसके लिए हम आभारी हैं और पूर्ण प्रयास रहेगा कि हमारे द्वारा 501 महिला वाहन चालकों के लक्ष्य को पूर्ण करने का प्रयास हेतु संगठन की सभी महिलाएं संघर्षरत है और पूर्ण विश्वास है कि जो जिम्मेदारी दी गयी है उसपर हम खरा उतरेंगे।
प्रदेश मंत्री शान्ति जीना ने बताया कि रैली 10 नवंबर को दोपहर 3 बजे एफटीआई के मैदान से बरेली रोड, मंगलपडाव, सिंधी चौराहा, कालाढूंगी चौराहा, रोड़वेज चौराहा, तिकोनिया चौराहा, डिग्री कॉलेज चौराहा होते हुए एमबी इंटर कॉलेज प्रांगण पर संपन्न होगी।
रैली में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या झंडी दिखाकर रैली को रवाना करेंगी, रैली की आगवानी सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तौलिया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, पूर्व ब्लाक प्रमुख संध्या डालाकोटी, ब्लाक प्रमुख रूपा देवी एवं शहर व नैनीताल जिले की प्रमुख मातृशक्ति रैली की शान होंगी।
जिलाध्यक्ष कुसुम दिगारी ने जिला नैनीताल की सभी महिलाओं से आव्हान किया है कि मातृशक्ति की धमक का भव्य प्रदर्शन करने के लिए हल्द्वानी से लेकर नैनीताल तक चार पहिया वाहन चलाने वाली सभी महिलाए कुसुम दिगारी के संपर्क नंबर 9412087892 पर संपर्क कर अपना रजिस्ट्रेशन कराकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं।
वार्ता में उर्वशी बोरा, ममता बिष्ट, विनीता शर्मा, सिद्धि सुयाल, प्रियंका शर्मा, गीता बिष्ट सहित संगठन की सभी महिलाएं मौजूद रही।

Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440