6 कुमाऊं ने स्थापना दिवस मनाया धूमधाम से, वीर नारियों को किया सम्मानित

खबर शेयर करें

6 Kumaon celebrated foundation day with pomp, honored brave women

समाचार सच, हल्द्वानी। 6 कुमाऊं रेजिमेंट की बेहतरीन जंगी पल्टन ने अपना 83वां स्थापना दिवस हल्द्वानी के एक निजी बैंकट हॉल में हर्षाेल्लास से मनाया गया। इस मौके पर कुमाऊनी लोक परंपरा के अनुसार 1965 भारत पाक युद्ध के शहीद हवलदार आन सिंह की 94 वर्षीय धर्मपत्नी श्रीमती अन्ती देवी मुख्य अतिथि के रूप में अत्यंत भावविभोर और उनकी गरिमामय उपस्थिति के साथ अन्य सात वीरांगनाएं श्रीमती राधिका देवी, श्रीमती पार्वती देवी, श्रीमती दीपा बिष्ट, श्रीमती भगवती देवी, श्रीमती भागुली देवी, श्रीमती मुन्नी पनेरु तथा श्रीमती खिला शमी भी इस स्थापना दिवस में अतिथि के रुप में उपस्थित हुई।

कार्यक्रम का शुभारंभ सूबेदार मेजर भुवन चन्द्र पाठक के उद्घोष एवं श्रीमती अंति देवी द्वारा कालिका माता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर, तत्पश्चात पल्टन के इतिहास की संक्षिप्त जानकारी सूबेदार मेजर राजेंद्र सिंह महर द्वारा दी गई। संक्षिप्त भाषण में संरक्षक के रूप में गौरव सेनानी पुष्कर सिंह डसीला ने भी अपने विचार रखे। वयोवृद्ध गौरव सेनानी 90 वर्षीय कैप्टन कृपाल सिंह रावत ने अपने संबोधन में अपने अनुभवों को साझा किया। कैप्टन पुष्कर सिंह भण्डारी ने पूर्व सैनिकों को सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में कैप्टन विजय कुमार ने सार संक्षेप में आज के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, भविष्य में और भी बेहतर तरीके से कार्यक्रम को मनाया जाए पर अपने विचार रखे।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते महिला एएसआई गिरफ्तार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

कार्यक्रम में कुमाऊनी लोकगीत एवं वाद्य यंत्रों की धुन पर उपस्थित गौरव सेनानियों एवं उनके परिवार खूब झूमें। गौरव सेनानी संगठन (जंगी सिक्स) हल्द्वानी की ओर से समस्त बीर नारियों को छोटी सी भेंट से सम्मानित किया। इस समारोह में कैप्टन कृपाल सिंह, सूबेदार कुँवर सिंह ताकुली, नाइब सूबेदार कुंवर सिंह, कैप्टन एमसी कबड़वाल, सूबेदार मेजर खिलाफ सिंह, कैप्टेन प्रेम बल्लभ भट्ट, कैप्टन गोविन्द सिंह, हवलदार मोती सिंह, गौरव सेनानी गोपाल रावत, कैप्टन हयात सिंह राणा, लेफ़्टिनेंट जगदीश जोशी, हवलदार कैलाश जोशी, नाइब सूबेदार रवीन्द्र सिंह बिष्ट, गौरव सेनानी देवेन्द्र भण्डारी, कैप्टन हयात सिंह सहित आदि गौरव सेनानियों की उपस्थिति रही।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440