लालच के चक्कर में हुए साइबर क्राइम के शिकार, खाते से निकले 60 हजार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर में साइबर क्राइम की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। किसी मामले में लालच तो किसी में जानकारी के अभाव में लोग ठगों के झांसे में आ रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में साइबर ठगों ने युवक को साथ मिलकर काम करने के झांसे में लेकर ठगी का शिकार बना लिया। उसके बैंक खाते से हजारों की रकम उड़ा ली गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पंकज पाठक निवासी बिठौरिया नंबर 4, लाल सिंह कॉलोनी हल्द्वानी का कहना है कि उसे बीती 28 फरवरी को एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले सख्श ने उसे यह कहा कि वह केवाईसी में कार्यरत है। यदि वह केेवाईसी में काम करने का इच्छुक है तो उसे एक ऐप डाउनलोड करना होगा। इस पर वह फोन करने वाले सख्श के झांसे में आ गया और उसने एनीडेस्क ऐप डाउनलोड कर उसे जोड़ लिया। इस बीच सामने वाले सख्श ने उसके बैंक खाते से 60 हजार की रकम उड़ा ली। इसका पता चलने पर उसके पैरोंतले जमीन खिसक गई और ठगे जाने का आभास हुआ। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप आरोपी पर कार्यवाही के साथ ही रकम वापसी की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस ठगों का पता लगाने के लिए उस नंबर की छानबीन कर रही है, जिससे पीड़ित को फोन किया गया था।

यह भी पढ़ें -   18 अप्रैल 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440