रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: 20 जुलाई को बदले मार्ग से चलेगी हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस, कई स्टेशनों पर नहीं रुकेगी

खबर शेयर करें

समाचार सच, लालकुआं। रेलवे प्रशासन ने परिचालनिक सुगमता और रेल यातायात को बेहतर बनाने के उद्देश्य से वाराणसी मंडल के गोरखपुर कैंटदृपनियहवा रेलखंड पर स्थित गोरखपुर कैंटदृउनौला स्टेशनों के बीच पैच दोहरीकरण का कार्य शुरू किया है। इस परियोजना के तहत 16 से 21 जुलाई तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किए जाएंगे, जबकि 21 जुलाई को रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा निरीक्षण किया जाएगा।

इन कार्यों के चलते रेलवे ने कुछ ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया है। इसी क्रम में 20 जुलाई को हावड़ा से रवाना होने वाली 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस को निर्धारित मार्ग के बजाय छपरा-वाराणसी जंक्शन-अयोध्या कैंटदृबाराबंकी के रास्ते चलाया जाएगा।

मार्ग परिवर्तन के कारण इस ट्रेन का ठहराव कोपा सम्होता, दाउदपुर, एकमा, चौनवा, दुरौंधा, सीवान, जीरादेई, मैरवा, बनकटा, बेलथरा रोड, भटनी, देवरिया सदर, चौरी चौरा, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मनकापुर, गोंडा और जरवल रोड स्टेशनों पर नहीं होगा।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल हाईवे पर कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, दोनों वाहन गहरी खाई में गिरे

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति और मार्ग की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440