खटीमा के जंगल में मिला 25 वर्षीय नर हाथी का शव, मौत की वजह बनी रहस्य, वन विभाग की जांच शुरू

खबर शेयर करें

समाचार सच, खटीमा। सीमांत क्षेत्र खटीमा में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब अंधेरा पुल क्षेत्र में शारदा नहर से लगे जंगल के पास एक वयस्क नर हाथी मृत अवस्था में मिला। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल हाथी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने जंगल से सटे खेत में हाथी का शव पड़ा देखा। इसके बाद तत्काल वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही खटीमा रेंज के रेंजर हरेंद्र सिंह बिष्ट वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें -   केदारनाथ के चढ़ावे पर 'VIP खर्च' का खेल! जांच में मिली वित्तीय अनियमितता, अब शासन ने मांगा हिसाब

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं अधिवक्ता राकेश बिष्ट ने बताया कि सुबह करीब सात बजे ग्रामीणों ने हाथी के मृत पड़े होने की जानकारी दी, जिसके बाद वन विभाग को सूचित किया गया।

वन विभाग की प्रारंभिक जांच में मृत हाथी वयस्क नर बताया जा रहा है, जिसकी उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष आंकी गई है। रविवार होने के कारण पशु चिकित्सकों की टीम मौके पर कुछ देर से पहुंची। विभागीय अधिकारियों के अनुसार हाथी का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें -   पति से विवाद के बाद मां ने एक साल की मासूम को लेकर गंग नहर में लगाई छलांग

ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार रात हाथियों का एक झुंड इस क्षेत्र में आया था और आसपास के इलाके में काफी देर तक विचरण करने के साथ उत्पात भी मचाया। अंधेरा पुल क्षेत्र शारदा नहर के किनारे स्थित है, जहां खटीमा और किलपुरा वन रेंज से हाथियों का आवागमन अक्सर बना रहता है।

वन विभाग फिलहाल हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि हाथी की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440