60 ट्रैक्टरों ने एक साथ किया काठगोदाम से हल्द्वानी तक नैनीताल मार्ग में सेनेटाइजिंग

खबर शेयर करें

कोरोना वायरस संक्रमण को हराने के उद्देश्य से उतरी नगर निगम हल्द्वानी

समाचार सच, हल्द्वानी। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण को हल्द्वानी से मुक्त करने के उद्देश्य को लेकर मेयर समेत नगर निगम की टीम स्वयं सड़कों पर उतर गयी है। गुरूवार को नगर निगम द्वारा 60 ट्रैक्टरों के माध्यम से एक साथ काठगोदाम से हल्द्वानी तक नैनीताल मार्ग में सेनेटाइजिंग का छिड़काव किया गया। इस मुहिम में मेयर डॉ0 जोगेन्द्र सिंह रौतेला ने स्वयं नैनीताल मार्ग में सड़कों में सेनेटाइजिंग करते नजर आये। वहीं निगम के उपनगर आयुक्त विजेन्द्र चौहान ने भी अपनी देख-रेख में कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्र में साफ-सफाई व सेनेटाइजिंग का छिड़काव करवाया।

इधर सफाई नायक भी पूरी टीम के साथ जगह-जगह साफ सफाई करते नजर आ रहे हैं इस अभियान में लगभग 60 ट्रैक्टरों काठगोदाम से हल्द्वानी तक नैनीताल मार्ग के दोनों तरफ दुकानों व घरों में सेनेटाइजिंग का छिड़काव किया। इस दौरान नैनीताल मार्ग का दृश्य ऐसा लग रहा था कि मेयर व निगम के नेतृत्व में 60 ट्रैक्टर एक साथ कोरोना बीमारी से युद्ध करने को निकल पड़े हो। मार्ग में एक के पीछे एक ट्रेक्टर छिड़काव करते चल रहे थे। इस दौरान निगम के योद्धा जी जान से जुटे हुए नजर आ रहे थे। उनका एक ही नारा है था कि शहर को संक्रमण मुक्त बनाना है।

इस मौके पर मेयर श्री रौतेला का कहना है कि इस वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचने का एक मात्र उपाय सामाजिक दूरी व साफ सफाई ही है। इसी उद्देश्य को लेकर नगर निगम इस कार्य में मुस्तैदी से डटे हुए है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड राज्यसभा सीट पर भाजपा का दांव, नैनीताल के दिनेश आर्य को बनाया उम्मीदवार; 16 अक्टूबर को मतदान

उधर कर्फ्यू ग्रस्त बनभूलपुरा क्षेत्र में भी के नगर निगम की टीमें लगातार सेनिटाइजनिंग का कार्य कर रही हैं। सफाई कर्मचारी भी अपने काम को बखूबी अंजाम दे रहे थें।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440