उत्तराखण्ड में मिले 728 कोरोना संक्रमित, 10 मरीजों की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा और इससे मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। पिछले तीन दिनों से रोजाना सात सौ से अधिक संक्रमित मामले सामने आ रहे हैं। वहीं, औसतन 10 कोरोना मरीजों की मौत हो रही है। बीते 24 घंटे के भीतर 728 संक्रमित और 10 मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 81939 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को 13352 सैंपलों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं, 728 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। मैदानी जिलों के साथ ही पर्वतीय जिलों में संक्रमित मामले बढ़ रहे हैं। देहरादून व नैनीताल जिले में सबसे अधिक संक्रमित मामले सामने आए हैं। देहरादून जिले में 246 कोरोना मरीज मिले हैं। नैनीताल में 132, हरिद्वार में 72, अल्मोड़ा में 41, पौड़ी में 37, ऊधमसिंह नगर में 32, पिथौरागढ़ में 32, चमोली में 28, उत्तरकाशी में 26, टिहरी में 26, रुद्रप्रयाग में 25, बागेश्वर में 21, चंपावत जिले में 10 संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में 10 मरीजों की मौत हुई है। इसमें सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज हल्द्वानी में तीन, दून मेडिकल कालेज में एक, हिमालयन हास्पिटल में एक, एचएनबी बेस हास्पिटल श्रीनगर में दो, जीटीआर बेस हास्पिटल अल्मोड़ा में तीन मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा है। प्रदेश में अब तक 1351 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं शनिवार को 435 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इन्हें मिला कर 73422 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 6207 सक्रिय मरीज अस्पतालों व होम आईसोलेशन में उपचार ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   पलटन बाजार के प्रतिष्ठित शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख

सर्जन समेत नौ लोग कोरोना संक्रमित
समाचार सच, देहरादून। विकासनगर क्षेत्र में एक सर्जन समेत नौ लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सभी लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। सर्जन के पॉजिटिव आने के बाद फिलहाल अस्पताल में जनरल सर्जरी रोक दी गई है। चिकित्सक के स्वस्थ होने के बाद फिर से सर्जरी शुरू की जाएगी। केवल आर्थाे सर्जरी और सिजेरियन ऑपरेशन जारी रहेंगे। वहीं सर्जन के पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल की ओटी को सैनिटाइज करने के साथ ही अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की जांच की गई, जिसमें सभी की रैपिड जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। उप जिला चिकित्सालय के नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप चौहान ने बताया कि सोमवार को 60 लोगों की आरटीपीसीआर, 38 के एंटीजन टेस्ट और चार लोगों की ट्रू नेट जांच की गई। एंटीजन टेस्ट के दौरान अस्पताल में तैनात सर्जन समेत बुलाकीवाला और अंबाड़ी निवासी दो-दो व्यक्ति और लक्ष्मणपुर, रसूलपुर, कालसी निवासी एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, सहसपुर में 84 लोगों की आरटी-पीसीआर, 40 लोगों की एंटीजन जांच की गई। नोडल अधिकारी डॉ. विनिता सयाना ने बताया कि जांच के दौरान कोल्हूपानी निवासी एक व्यक्ति भी संक्रमित मिला है।

यह भी पढ़ें -   कर्णप्रयाग में खूनी बवाल: पार्किंग विवाद के बाद तलवारें चलीं, 5 घायल, 3 घंटे ठप रहा बदरीनाथ हाईवे
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440