हर्षोल्लास के साथ मनाया 74वां स्वतन्त्रता दिवस

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। 74वां स्वतंत्रता दिवस जिले में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। हालांकि कोरोना संक्रमणकाल के चलते स्वतंत्रता दिवस पर बड़े आयोजन व प्रभात फेरी नहीं हो पाए। बावजूद इसके सरकारी, गैर सरकारी व निजी संस्थानों में सामाजिक दूरी बनाते हुए देशभक्ति गीतों के बीच ध्वजारोहण किया गया। हल्द्वानी में स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय में सांसद अजय भट्ट व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इस दौरान सांसद भट्ट ने देश को आजादी दिलाने में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर सपूतों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इन्हीं वीर सपूतों की बदौलत आज हम आजादी की सांस ले पा रहे हैं। देश रक्षा व देश हित में काम करने के लिए तत्पर रहना ही शहीदों को सच्ची श्रद्घांजलि होगी। इस अवसर पर उत्तराखण्ड मंडी परिषद अध्यक्ष गजराज बिष्ट, दर्जा राज्यमंत्री प्रकाश हर्बाेला, बहादुर सिंह बिष्ट, जिला महामंत्री कमल नयन जोशी, प्रदीप जनोटी, प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज पाठक, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष नवीन भट्ट, जिला मंत्री दिनेश खुल्बे, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय बिष्ट, अनिल कपूर डब्बू, चंदन सिंह बिष्ट, जिला मीडिया प्रभारी संजय दुम्का, जिला सोशल मीडिया प्रभारी देवेंद्र बिष्ट, पूर्व ब्लाक प्रमुख शांति भट्ट, नगर महामंत्री प्रताप रैक्वाल, मधुकर श्रोत्रिय, जिला कार्यकारिणी सदस्य कमलेश जोशी, नगर मंत्री गीता जोशी, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रतिभा जोशी, भाजपा नेता जितेंद्र मेहता, नगर मीडिया प्रभारी मनीष पाल, नगर सोशल मीडिया प्रभारी कपिल अग्रहरि, राजेश भारद्वाज, त्रिलोक सिंह बिष्ट, डॉ. वारसी, वीरेंद्र जायसवाल उपस्थित रहे।
इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस पर एसडीएम कोर्ट में एसडीएम व सिटी मजिस्ट्रेट, नगर निगम में मेयर, पुलिस बहुद्देशीय भवन में एसपीसिटी व सीओ, कोतवाली में कोतवाल, तहसील में तहसीलदार, हल्द्वानी प्रेस क्लब में मुख्य संरक्षक, मीडिया सेंटर में मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी ने ध्वजारोहण किया।

श्री आनंद आश्रम वृद्धाश्रम में संस्था अध्यक्ष श्रीमती कनक चंद द्वारा झंडा रोहण किया गया। राष्ट्रीय गान के बाद स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सबको मिठाई और फल वितरित किये गए। साथ ही सबने मिलकर मनोरंजक कार्यक्रम किये। बुजुर्गाे के साथ टीम सदस्य भावना बिष्ट, ममता देवाल, प्रीती बिष्ट, रोहित जोशी, बालम सिंह बिष्ट, नंदन और माया उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व, जानें 29 जुलाई 2026 का शुभ मुहूर्त और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440