समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। हल्द्वानी के वार्ड नंबर-33 स्थित इंदिरा नगर पूर्वी के आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास परियोजना विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता जहीर अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ जहीर अंसारी ने फीता काटकर किया। इस दौरान आंगनवाड़ी केंद्र की कार्यकत्री तबस्सुम जहां, सहायिका कुसमा साहू और सुपरवाइजर सुनीता शाही समेत क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। जहीर अंसारी ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और विकास के साथ महिलाओं को सशक्त बनाना महत्वपूर्ण है।
इस मौके पर पात्र लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट भी वितरित की गई। वहीं आंगनवाड़ी केंद्र में मौजूद बच्चों को पेन, पेंसिल, अन्य स्टेशनरी सामग्री और बिस्किट दिए गए। सामग्री मिलने पर बच्चों में खासा उत्साह नजर आया।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष इसरार हुसैन, जिला मंत्री शानू खान और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजा कमल भी मौजूद रहे। इसके अलावा स्थानीय नागरिकों, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं और आंगनवाड़ी केंद्रों की भूमिका को लेकर भी चर्चा की गई।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



