प्रेस क्लब में मनाया सादगी के साथ 75वां स्वतन्त्रता दिवस

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। देश का 75वां स्वतंत्रता दिवस नगर में सादगी व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। सरकारी, गैर सरकारी व निजी कार्यालयों में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया गया। साथ ही अमर सपूतों को श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। स्वतंत्रता दिवस पर प्रेस क्लब हल्द्वानी में अध्यक्ष संजय तलवाड़ के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान अध्यक्ष संजय तलवाड़ ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि देश की अखंडता, एकता व सम्प्रभुता बनाये रखने में हमें अहम भूमिका निभानी होगी। साथ ही शहीदों के सपनों को साकार करने की दिशा में कदम आगे बढ़ाने होंगे।

कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक कैलाश जोशी, महामंत्री मनोज कुमार पाण्डे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि दुर्गापाल, उपाध्यक्ष अनुराग वर्मा, सचिव आशुतोष कोकिला, राहुल दर्म्वाल, एम हसनैन, सुशील शर्मा, कोषाध्यक्ष अजय चौहान, कार्यालय सचिव गोपाल जोशी, उप सचिव कमल जोशी, राजेन्द्र भाकुनी, अनुपम गुप्ता, त्रिभुवन बाली, नीरू भल्ला, किरन हसनैन, जया, कामरान सहित प्रेस क्लब के सदस्य व पदाधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   31 जुलाई से लगेगा चोर पंचक: इन कार्यों से करें परहेज, जानें क्या कहते हैं ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक मान्यताएं
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440