उत्तराखण्ड में मंगलवार को मिले 85 मरीज, संख्या पहुंची 1045

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में मंगलवार को 85 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए। कुल मरीजों की संख्या 1045 पहुंच गई है। जबकि एक युवक की मौत भी हुई है। कोरोना संक्रमण से यह सातवीं मौत है। इधर, 252 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

मंगलवार देहरादून में 37, टिहरी में 14, नैनीताल 22, पौड़ी 3, चमोली 6, रूद्रप्रयाग में 2 और हरिद्वार में एक मरीज मिला है। देहरादून में आज मिले 25 संक्रमित मुंबई से लौटे हैं। वहीं एक मरीज सब्जी मंडी में मिले संक्रमित के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुआ है। हरिद्वार और टिहरी में मिले सभी संक्रमित मुंबई से लौटे हैं। देर सायं रात्रि 8 बजे जारी स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन से इन मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं कल रात मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई। डॉक्टरों ने मौत का कारण कार्डियो रेस्पिरेटरी अरेस्ट बताया है। उक्त मरीज चंपावत का था। आज सचिवालय में मुख्य सचिव और स्वास्थ्य सचिव मौजूद रहे। यहां बड़ी संख्या में आज कर्मचारी नहीं आए। जिस वजह से सचिवालय में सन्नाटा पसरा रहा। वहीं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सोमवार को सन्नाटा छाया रहा। 29 मई को हुई कैबिनेट मीटिंग में सतपाल महाराज शामिल हुए थे। जिसमें प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े कर्मचारी सचिवालय नहीं आए। बताया गया कि कईयों ने खुद को होम क्वांरटीन कर लिया है। सोमवार को जो कर्मचारी सचिवालय पहुंचे भी उन्हें घर भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें -   दुखद- उत्तराखण्डः खाई में गिरी बोलेरो, 8 की मौत, 2 का रेस्क्यू, सीएम धामी ने जताया शोक

मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी व मनीषा पंवार, सचिव स्वास्थ्य, सचिव राजस्व, सचिव श्रम समेत कई अन्य नौकरशाहों ने घर से ही काम किया। बागेश्वर में 21 कोरोना संक्रमण के मामले मिलने के बाद भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है। बागेश्वर जिले में 15 दिन के भीतर 21 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं। लेकिन नासमझी ही कहेंगे कि सोशल डिस्टेंस बनाने और मास्क पहनने के प्रति लोग गंभीर नहीं हैं। यह तब है, जब पुलिस एक माह में सोशल डिस्टेंस का पालन न करने और मास्क न पहनने पर 1535 लोगों के चालान काट चुकी है। कोरोना संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन ने सोमवार को देहरादून में तीन और नए कंटेनमेंट जोन बनाए। जबकि रविवार को डालनवाला स्थित पर्यटन मंत्री के आवास के आसपास बनाए गए कंटेनमेंट जोन में संशोधन किया गया। जिले में कंटेनमेंट जोन की संख्या अब 19 हो गई है। इन क्षेत्रों में अग्रिम आदेश तक लोग पूरी तरह कॉलोनी के अंदर ही रहेंगे। बैंक, दुकानें और अन्य प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने इसके आदेश जारी किए। जिसके तहत आराघर में कलिंगा कॉलोनी को पाबंद किया गया। वहीं डालनवाला स्थित सर्कुलर रोड पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उनके आवास वाले क्षेत्र को भी पाबंद किया गया है। इसके अलावा सेवला कंला स्थित ओम सार्थक अपार्टमेंट के आसपास का क्षेत्र भी पाबंद किया है। अनलॉक वन के तहत जिले में प्रवेश के लिए पास की अनिवार्यता को जारी रखा गया है। इसके लिए देहरादून स्मार्ट सिटी लि. के वेब पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। साथ ही जिले में सुबह सात से शाम सात बजे तक पहले की तरह दुकानें खुली रहेंगी।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी-रामनगर रोड पर भीषण हादसा, बस से टकराई बाइक; युवक की मौके पर मौत

हवाई जहाज से आने वालों के लिए पहले वाली ही व्यवस्था रहेगी। अंतरराज्यीय यात्रा वालों के लिए क्वारंटीन के नियम भी पहले की तरह रहेंगे। वहीं रेलवे और हवाई मार्ग से आने वाले यात्रियों को लाने ले जाने के लिए सार्वजनिक परिवहन प्रतिबंधित रहेगा। रेड जोन नैनीताल जिले में सार्वजनिक परिवहन बंद रहेगा। रेड जोन में आने और दूसरे जिले में जाने के लिए प्रशासन की ओर जारी पास मान्य होगा। दो माह बाद विक्रम का संचालन शुरू हो गया। वहीं ऑटों भी सड़क पर फर्राटा भरते दिखे, लेकिन सिटी बस संचालकों ने बसें चलाने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने 50 प्रतिशत सीटों से होने वाले घाटे की भरपाई करने की मांग की है। प्रदेश में बीते दस दिनों में कोरोना संक्रमण के संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच का बैक लॉग चार गुणा बढ़ गया है।

Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440