हल्द्वानी बेस अस्पताल में 9 बेड का अत्याधुनिक ICU शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगा त्वरित उपचार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। हल्द्वानी बेस अस्पताल में गुरुवार से 9 बेड वाले अत्याधुनिक आईसीयू का संचालन प्रारंभ हो गया है। करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से बने इस आईसीयू को आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित किया गया है, जिससे गंभीर मरीजों को अब सीमांत क्षेत्रों से प्राइवेट अस्पतालों या उच्च स्तरीय स्वास्थ्य केंद्रों की ओर जाने की मजबूरी नहीं होगी।

आईसीयू का उद्घाटन जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से किया। डीएम ने बताया कि आईसीयू में अनुभवी डॉक्टर और प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ तैनात किए गए हैं। यह सुविधा 24 घंटे विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में संचालित होगी।

नगर निगम के महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि बेस अस्पताल में आईसीयू की शुरुआत से आम जनता, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

यह भी पढ़ें -   करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को राहत, उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीश चंद्र पंत ने बताया कि आईसीयू में 4 एनेस्थेटिक डॉक्टर, 4 अनुभवी नर्सिंग स्टाफ, जबकि 3 सर्जन और 3 फिजिशियन रोटेशनल ड्यूटी पर मरीजों की देखभाल करेंगे। उन्होंने कहा कि आईसीयू शुरू होने से अब गंभीर मरीजों को बाहर रेफर करने की आवश्यकता काफी हद तक कम हो जाएगी।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल, 28 अक्टूबर 2026: बुधवार को इन राशियों को मिल सकते हैं धन लाभ और करियर में उन्नति के अवसर

उद्घाटन कार्यक्रम में राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, विभिन्न चिकित्सक, मेडिकल स्टाफ और कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440