एक सटोरिया गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची बरामद

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक सटोरिये को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े के सटोरिये से नगदी व सट्टा पर्ची बरामद की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया है।

बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान गौजाजाली में संदिग्धावस्था में खड़े युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 4100 रूपये की नगदी व सट्टा पर्ची बरामद हुई। पूछताछ में सटोरिये ने अपना नाम मनोज कुमार उर्फ ऋषि सागर निवासी गौजाजाली बताया है। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया सटोरिया लंबे समय से इस कारोबार में संलिप्त रहा है। पुलिस ने उसे कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   डोईवाला में कुत्तों के झुंड ने मचाई दहशत! बाड़े में घुसते ही मची भगदड़, 33 भेड़-बकरियों की दर्दनाक मौत
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440