हल्द्वानी में एक दंपत्ति पर भूमि बेचने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एक व्यक्ति ने दंपत्ति पर भूमि बेचने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में अशोक विहार, तीनपानी निवासी मोहित काला ने कहा है कि उसने वर्ष 2022 में ग्राम चुरकी देवरिया निवासी शिव कुमार सिंह और उसकी पत्नी कंचन सिंह से एक करोड़ में भू खंड का सौदा किया था। यह रकम उसने दोनों को दे भी दी। इसके बाद उसे पता चला कि बैंक में बंधक इस भूखंड की नीलामी कर दी गई है। इस बीच उसे पांच लाख तो वापस कर दिए गए। लेकिन शेष राशि देने के आरोपी आनाकानी कर रहे हैं। पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   एनआईओएस और उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के बीच जल्द होगा एमओयू, शैक्षणिक सहयोग को मिलेगी नई दिशा
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440