प्रेमी युगल के बीच हुआ झगड़ा, युवक ने जहरीला पदार्थ गटक दी जान

खबर शेयर करें

समाचार सच, अल्मोड़ा । यहां नववर्ष का जश्न मनाने आए एक प्रेमी युगल के बीच हुए झगड़े में युवक ने जहरीला पदार्थ गटक कर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया। पुलिस के अनुसार मृतक मानिला सल्ट में मेडिकल स्टोर चलाता था। जबकि प्रेमिका हल्द्वानी में पैथालॉजी लैब चलाती है। इधर पुलिस द्वारा प्रेमिका से भी पूछताछ की जा रही है। सूचना मिलने पर मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें -   मंगलवार का राशिफल: किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे बरतनी होगी सावधानी? पढ़ें 21 जुलाई 2026 का भविष्यफल

प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल जनपद के तल्लीताल थाना निवासी कंचन कुमार आर्य अपनी प्रेमिका के साथ नववर्ष का जश्न मनाने के लिये अल्मोड़ा आये थे। यहां वह दोनों शहरफाटक में एक होटल ठहरे थे। अचानक रात में प्रेमी युगल के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि कंचन कुमार ने जहरीला पदार्थ गटक लिया। हालात बिगड़ने पर आनन-फानन में उसे लमगड़ा चिकित्सालय लाया गया। जहां उपचार के दौरान कंचन कुमार ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बड़ा हादसा: पानी की टंकी बनी मौत का जाल, मां को बचाने उतरे दोनों बेटे भी नहीं लौटे जिंदा

सीओ राजन सिंह रौतेला ने बताया कि घटना देर रात की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लड़की के पूछताछ की जा रही है। मृतक के परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440