उत्तराखण्ड में तस्करों के साथ हुई मुठभेड़ में एक वन रक्षक घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, नानकमत्ता। उत्तराखंड के तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी के रनसाली रेंज के नानकमत्ता में मंगलवार-बुधवार की मध्यरात्रि को वन तस्करों के साथ हुई मुठभेड़ में एक वन रक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए।

रात करीब एक बजे वन विभाग को सूचना मिली कि कुछ तस्कर खैर की लकड़ी ले जा रहे हैं। तुरंत ही वन विभाग की टीम ने कैथुलिया क्षेत्र में चेकिंग अभियान शुरू किया। जब वन कर्मियों ने एक पिकअप में 50 कुंतल खैर की लकड़ी देखी, तस्करों ने पेड़ों की आड़ में छिपकर फायरिंग शुरू कर दी। वन कर्मियों ने भी जवाबी फायरिंग की, जिससे मुठभेड़ और भयंकर हो गई।

यह भी पढ़ें -   7 जुलाई 2026 का पंचांग: आज कालाष्टमी व्रत, हरेला बोने की शुरुआत, जानें सभी राशियों का हाल

इस दौरान, तस्करों की एक गोली वन रक्षक जितेंद्र बिष्ट के पैर में लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। तस्कर मौके पर अपनी बाइक और खैर से भरी पिकअप छोड़कर भाग गए।

यह भी पढ़ें -   कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में भाजपा पर कांग्रेस का बड़ा हमला! डबल इंजन सरकार पूरी तरह फेल, 2027 की लड़ाई का बिगुल बजा

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। उनके खिलाफ पूछताछ की जा रही है, और वन विभाग ने पिकअप और खैर की लकड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है।

जितेंद्र बिष्ट को प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजा गया, जहां उनकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है। तराई पूर्वी वन प्रभाग के डीएफओ हिमांशु बागरी ने कहा कि वन तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440