डीपीएस हल्द्वानी में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन, युवा वैज्ञानिकों के जज्बे को सलाम

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। दिल्ली पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी के विज्ञान विभाग द्वारा प्रेरणादायक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 3 से 9 और 11 तक के विद्यार्थियों ने अपने नवाचार मॉडल प्रस्तुत किए। यह प्रदर्शनी विद्यार्थियों के वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार को बढ़ावा देने का एक बेहतरीन मंच बनी।

यह भी पढ़ें -   भागवत कथा खत्म होते ही मचा हड़कंप! कुछ ही घंटों बाद धू-धू कर जल उठा पूरा पंडाल, लाखों का सामान राख

वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों की उपस्थिति
इस अवसर पर अतिथि पाल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के सलाहकार के. के. पांडे, एरीज़ के ख्याति प्राप्त वैज्ञानिक डॉ. योगेश जोशी, अनअकैडमी के शिक्षाविद रजत और एस्ट्रो पाठशाला के विशेषज्ञ शुभम मौजूद रहे।

अभिभावकों की विशेष भागीदारी
इस प्रदर्शनी की खासियत यह रही कि विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया, जिससे आयोजन और भी यादगार और प्रेरणादायक बन गया।

यह भी पढ़ें -   200 यूनिट रक्तदान से गूंजा 'लेखक गांव'! जन्मदिन पर 'निशंक' ने छेड़ी मानवता की नई मुहिम, अब पूरे प्रदेश में लगेंगे रक्तदान शिविर

सम्मान समारोह में छात्रों को किया गया पुरस्कृत
कार्यक्रम का समापन सम्मान समारोह के साथ हुआ, जिसमें विज्ञान प्रदर्शनी में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही, 27 फरवरी को आयोजित इंटरहाउस साइंस क्विज के विजेता छात्रों को पदक और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440