समाचार सच, देहरादून/जोशीमठ। लद्दाख में भारत-चीन के बीच उपजे विवाद के कारण चमोली से लगे चीन सीमा क्षेत्र में भारी संख्या में जवानों की तैनाती कर दी गई है। सेना के वाहनों में खाद्यान्न सामग्री भी सीमा क्षेत्र में पहुंचाई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, आईटीबीपी उत्तरी कमान के उच्च अधिकारी तीन दिन से सीमा क्षेत्र में ही डटे हुए हैं। वे सीमा क्षेत्र बाड़ाहोती के निरीक्षण पर भी गए। लद्दाख के गलवां घाटी में भारत-चीन के बीच चल रही तनातनी के बाद से सेना और आईटीबीपी के साथ ही खुफिया तंत्र अलर्ट है। लगातार सीमा क्षेत्र की घेराबंदी की जा रही है। चमोली जिले में आसमान में सेना के हेलीकॉप्टर भी घूमते दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि आईटीबीपी के उत्तरी कमान के उच्च अधिकारी तीन दिनों से बाड़ाहोती क्षेत्र में हैं और स्थिति का जायजा ले रहे हैं। सेना की ओर से पर्याप्त मात्रा में असलहे व तोपें भी सीमा क्षेत्र में पहुंचा दी गई हैं।

https://www.edumount.org/
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












