दिवाली की रात को टेंट गोदाम में लगी भीषण आग, तीन कर्मचारियों की जिंदा जलकर मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र के मुखानी थाना क्षेत्र में दीपावली की देर रात को कुमाऊं टेंट हाउस के गोदाम में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। इस हादसे में दिवाली मनाने के बाद गोदाम के अंदर सो रहे तीन कर्मचारियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि तीन कर्मचारियों ने बमुश्किल भागकर जान बचाई। इधर क्षेत्रवासियों की सूचना पर पहुंचे अग्निशमन की छह गाड़ियों ने करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मृतक मजदूरों के शव निकालकर पोस्टमार्टम भिजवाया। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इधर कुछ लोग आतिशबाजी से आग लगना बता रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरीश हेडिया कलावती चौराहा निवासी का नवाबी रोड स्थित आंनदपुरी फेस वन वार्ड नंबर-11 में कुमाऊं टेंट हाउस का गोदाम है। बीते रविवार रात को दिवाली मनाने के बाद टेंट गोदाम में 6 कर्मचारी सो गये थे। गोदाम के बगल में ए-वन मोटर्स नाम से कार सर्विस सेंटर है। गोदाम और कार सर्विस सेंटर के बीच दीवार में टेंट हाउस का तिरपाल बिछाया हुआ था, जिसमें रात करीब 12 बजे आग लग गई। जब तक किसी को पता चलता आग ने अपना विकराल रूप ले लिया। तिरपाल की आग छोटा हाथी में सोए हुए तेजू के हाथ पर गिरी तो उसने शोरगुल मचाना शुरू कर दिया। इस शोरगुल सुनकर गोदाम में सोए हुए उत्तर प्रदेश निवासी कर्मचारी सुमेन, लापता प्रसाद व नीरज ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचा ली। जबकि गोदाम के दूसरे कमरे में सोहए हुए धारी निवासी 26 वर्षीय रोहित पुरी पुत्र राजेंद्र पुरी, 32 वर्षीय रविन्द्र कुमार पुत्र चंदन और 25 वर्षीय कृष्णा निवासी मालधन चौड़ की इस अग्निकांड की चपेट में आने दर्दनाक मौत हो गई। इधर क्षेत्रवासियों की सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों को आग बुझाने में जुट गईं। सूचना मिलने पर कुमाऊं टेंट हाउस के गोदाम में आग लेन की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋषा सिंह, एसपी सिटी हरबंस सिंह, सीएफओ गौरव किरार, सीओ भूपेन्द्र सिंह धौनी मौके पर पहुंच गए। इसके अलावा कई थानों की पुलिस भी पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग को आग बुझाने में करीब सात घंटे लग गए।

यह भी पढ़ें -   22 अप्रैल 2026 बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि घटना में टैंट गोदाम तीन कर्मचारियों की मौत हो गई। उनका कहना था कि टेंट हाउस बहुत पुराना बताया जा रहा है, घटना में जो भी लापरवाहियां होगी उनकी जांच होगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं कुमाऊ टेंट हाउस के स्वामी गिरीश हेडियां ने सीएफो को बताया कि टेंट हाउस में आग किसी पटाखे से लगी है इस आग से लगभग 50 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। वार्ड नंबर 11 के पार्षद रवि जोशी का कहना है कि आग की खबर जिसने भी सुनी यह आग बुझाने के लिए दौड़ा चला आया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440