नैनीताल जिले में इस पेंट्स के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल विभाग ने 4 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

खबर शेयर करें

समाचार सच, रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर के रानीखेत रोड पर गर्जिया कलर लैब के पास स्थित एक पेंट्स के गोदाम में बुधवार की दोपहर भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घरों से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

बताया जा रहा है कि कोसी रोड मुख्य बाजार में स्थित इस पेंट्स गोदाम में अज्ञात कारणों से आग लगी, जिसे शॉर्ट सर्किट का नतीजा माना जा रहा है। आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह टीमों को मौके पर बुलाया गया। रामनगर, काशीपुर और हल्द्वानी से आए दमकल वाहनों के साथ-साथ प्राइवेट टैंकरों की मदद से पानी की आपूर्ति की गई। आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को चार घंटे से अधिक का समय लगा। इस हादसे में गोदाम मालिक को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। हालांकि, अभी तक नुकसान का सटीक आकलन नहीं हो पाया है।

यह भी पढ़ें -   रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, झांसी से दबोचा; भतीजा भी पुलिस की गिरफ्त में, 44 मुकदमों का आपराधिक इतिहास आया सामने

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह भंडारी, सीएफओ नरेंद्र सिंह कुंवर, कोतवाल अरुण कुमार सैनी, तहसीलदार कुलदीप पांडे और वरिष्ठ उप निरीक्षक मोहम्मद यूनुस सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। सीएफओ नरेंद्र सिंह कुंवर ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   23 साल बाद फिर सामने आई जेनी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका दर्द; हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाकर मांगा न्याय
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440