सड़क किनारे बेसुध पड़े अधेड़ ने अस्पताल में तोड़ा दम

खबर शेयर करें

A middle-aged man lying unconscious on the roadside died in the hospital.

समाचार सच, हल्द्वानी। घूमने निकले व्यक्तियों ने अधेड़ को सड़क के किनारे बेसुध अवस्था में पड़ा देखा जिसकी सूचना पुलिस को दी, पुलिस उसे एसटीएच ले गई जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस जहां मौत की वजह शराब के नशे में गिरना मान रही है। जबकि परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार रूपनगर, मुखानी निवासी 58 वर्षीय वीर सिंह नेगी को बीती शाम उसके दोस्त घर से बुलाकर ले गए। लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटा। इस पर परिजनों को उसकी चिंता सताने लगी और ढूंढखोज शुरू कर दी गई। इस बीच सोमवार सुबह वह क्रियाशाला के पास बेसुध पड़ा मिला। उसे डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। बताया जाता है कि मृतक वीर सिंह शराब का आदी था। पुलिस अत्यधिक शराब के नशे में गिरने से उसकी मौत होना मान रही है। जबकि मृतक की पत्नी ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जंगल में भालू ने महिला पर किया जानलेवा हमला, रामनगर अस्पताल पहुंचते ही 52 वर्षीय मंजू देवी की मौत
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440