उचक्के ने चलती ट्रेन से छीना मोबाइल, यात्री गिरा नीचे, एसटीएच में उपचार के दौरान तोड़ा दम

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। किच्छा रेलवे स्टेशन पर उचक्के द्वारा चलती ट्रेन के गेट पर बैठे यात्री का मोबाइल छीन लिया। अचानक हुए इस घटना से घबरा कर यात्री ट्रेन से नीचे गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल यात्री को रेलवे पुलिस हल्द्वानी द्वारा सुशीला तिवारी अस्पताल में प्राथमिक इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल जीआरपी पुलिस मोबाइल छीनने वाले उचक्के की तलाश कर रही है। मृतक व्यक्ति की शिनाख्त दिलीप कुमार निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें -   भवाली मार्ग में तेज रफ्तार केमू बस पलटी, एक की मौत, कई घायल

जानकारी के अनुसार बरेली (उत्तर प्रदेश) के थाना देवरनियां अंतर्गत आने वाले गांव भूपतपुरा निवासी दिलीप कुमार (25) रुद्रपुर में कपड़ों के शोरूम में सेल्समेन था। दिलीप यहां सिडकुल में कार्य करने वाले अपने भाई के साथ रहता था। दिलीप नौकरी के साथ-साथ स्नातक की पढ़ाई भी कर रहा था। परिजनों के मुताबिक दिलीप अपने रिश्तेदार के साथ पूर्णागिरि जाने की योजना बना रहा था। जिससे रिश्तेदार ने उसे देवरनियां आने को कहा था। सुबह करीब 8 बजे दिलीप किच्छा स्टेशन से ट्रेन पर सवार हुआ और ट्रेन के गेट पर बैठकर मोबाइल चलाने लगा। स्टेशन से ट्रेन चलने को हुई तो एक उचक्के ने दिलीप का मोबाइल छीना लिया और भाग गया। अचानक हुए इस छीना झपटी के कारण वह ट्रेन से नीचे गिर गया। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर आनन-फानन में जीआरपी पुलिस ने उसे हल्द्वानी डॉ0 सुशीला तिवारी चिकित्सालय में भर्ती करवाया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस मोबाइल छीनने वाले चोर की तलाश में जुटी हुई है। इधर मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें -  
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440