नैनीताल के एक संस्थान की शिक्षार्थी ने दिया नवजात को जन्म…साढ़े 7 माह से थी गर्भवती

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। नैनीताल के एक संस्थान में शिक्षा ग्रहण कर रही छात्रा गर्भवती हो गई। राजकीय बीडी पांडे जिला अस्पताल में छात्रा ने साढ़े सात माह के नवजात को जन्म दिया। नवजात का वजन कम होने व सांस ठीक से नहीं चलने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया जबकि युवती बीडी पांडे जिला अस्पताल में ही भर्ती है। अविवाहित युवती के नवजात को जन्म देने का मामला दिनभर चर्चाओं का विषय बना रहा फिलहाल बदनामी के डर से अब तक युवती के स्वजन कोई शिकायत लेकर पुलिस तक नहीं पहुंचे हैं।

बता दें कि रविवार रात राजकीय बीडी पांडे जिला अस्पताल में हल्द्वानी निवासी एक महिला एक युवती को प्रसव कराने पहुंची। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के दौरान सामने आया कि गर्भवती युवती अविवाहित है। मामला अटपटा होने के कारण जिला अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को भी सूचित कर दिया। अस्पताल में चिकित्सकों व कर्मियों ने देर रात पुलिस की मौजूदगी में युवती का प्रसव कराया जिसमें उसने बेटे को जन्म दिया। हालांकि नवजात का वजन 1.25 किग्रा होने के कारण उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी जिस कारण बच्चे को फिलहाल हायर सेंटर रेफर कर युवती को अस्पताल में ही भर्ती किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   नीती घाटी में जलसैलाब का कहर! तमक नाला उफना, बैली ब्रिज बहा, ट्रक-वाहनों के साथ BRO कर्मचारी के बहने की आशंका
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440