उत्तराखंड में अपरान्ह 3 बजे तक कुल 45.53 फीसदी हुआ मतदान, देखिए अभी तक का पांचों सीटों का मत प्रतिशत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर अपरान्ह 3 बजे तक 45.53 प्रतिशत मतदान हुआ है। अल्मोड़ा लोकसभा सीट में 38.43 प्रतिशत मतदान हुआ है। गढ़वाल लोकसभा सीट में 42.12 प्रतिशत मतदान हुआ है। हरिद्वार लोकसभा सीट में 49.62 प्रतिशत मतदान हुआ है। नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट में 49.94 प्रतिशत मतदान हुआ है। जबकि टिहरी लोकसभा सीट पर 43.61 प्रतिशत मतदान हुआ है।

बता दें कि सुबह 9 बजे तक उत्तराखंड में कुल 10.54 फीसदी मतदान हुआ है. टिहरी लोकसभा सीट में 10.23 फीसदी मतदान हुआ है। हरिद्वार लोकसभा सीट पर 12.49 फीसदी मतदान हुआ है। गढ़वाल लोकसभा सीट पर 9.46 फीसदी मतदान हुआ है। अल्मोड़ा लोकसभा सीट पर 10.13 फीसदी मतदान हुआ है। नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट पर 9.83 फीसदी मतदान हुआ है।

यह भी पढ़ें -   अल्मोड़ा सल्ट में दर्दनाक हादसा: 50 मीटर खाई में गिरी पिकअप, 5 गंभीर

11 बजे तक कुल 24.83 फीसदी मतदान हुआ है। टिहरी लोकसभा सीट में 23.23 फीसदी मतदान हुआ है। हरिद्वार लोकसभा सीट में 26.47 फीसदी मतदान हुआ है। गढ़वाल लोकसभा सीट में 24.43 फीसदी मतदान हुआ है। अल्मोड़ा लोकसभा सीट में 22.21 फीसदी मतदान हुआ है। नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट में 26.46 फीसदी मतदान हुआ है।

यह भी पढ़ें -   छात्रों के लिए बड़ी राहतः उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ऑनलाइन एडमिशन की अंतिम तिथि 26 फरवरी तक बढ़ी

1 बजे तक सबसे ज्यादा मतदान नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट पर 40.64 प्रतिशत हुआ है। इसके बाद हरिद्वार लोकसभा सीट पर 39.41प्रतिशत मतदान हुआ है। पौड़ी लोकसभा सीट पर 36.60 प्रतिशत मतदान हुआ है। टिहरी लोकसभा सीट पर 35.29 प्रतिशत और अल्मोड़ा सीट पर सबसे कम मतदान कम 32.60 प्रतिशत हुआ है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440