घर जा रही महिला को ट्रक ने कुचला

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। प्रेमनगर के झाझरा में एक महिला को ट्रक ने कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। प्रेमनगर पुलिस के अनुसार महिला की पहचान राधा देवी उम्र करीब 65 वर्ष पत्नी रामेश्वर प्रसाद निवासी साई विहार के रूप में हुई है। राधा देवी झाझरा में ही फिजियोथेरेपी कराने के बाद अपने घर लौट रही थी। जैसे ही वह पेट्रोल पंप के पास आई तो सामने से आते एक ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। चालक घटना स्थल से भाग गया। महिला के पति अपने काम से टिहरी गए हुए हैं। उनका एक बेटा सऊदी अरब और दूसरा अमेरिका में रहता है। जबकि, उनकी एक बेटी है, जिसकी शादी मसूरी में हुई है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440