एक युवक ने दो भाईयों पर लगाया मारपीट का आरोप, पुलिस से की कार्रवाई की मांग

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एक युवक ने दो भाईयों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में ऑटो चालक लाइन नंबर 18, आजाद नगर निवासी मोहम्मद साजिद पुत्र मो. राशिद ने कहा है कि बीती 4 अप्रैल को मोहल्ले में ही रहने वाले नावेद ने दूरभाष पर अपने पुत्र फैजान को घर भेजने की बात कही। यह बात जब उसने फैजान को बताई तो वह आग बबूला हो गया और अपने भाई फराज के साथ गाली गलौज पर उतारू हो गया। जब उसने इसका विरोध किया तो दोनों भाई मारपीट पर उतारू हो गए। आरोप है कि उस पर धारदार हथियार से हमला बोला गया। जिसमें उसे गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

टीवीएस शोरूम स्वामी पर लगाया पुत्री को सैलरी न देने और गलत नियत रखने का आरोप, मुकदमा दर्ज
समाचार सच, हल्द्वानी। एक व्यक्ति ने टीवीएस शोरूम स्वामी पर पुत्री को सैलरी न देने और गलत नियत रखने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   एमबीपीजी में ABVP प्रत्याशी धीरज बिष्ट ने कराया नामांकन, समर्थकों की रैली से गरमाया छात्रसंघ चुनाव का माहौल

पुलिस को सौंपी तहरीर में गौलापर क्षेत्र के किशनपुर धार निवासी व्यक्ति ने कहा है कि उसकी पुत्री कुंवरपुर स्थित टीवीएस शोरूम में कार्यरत है। आरोप है कि शोरूम स्वामी उसकी पुत्री को पूरी तनख्वाह नहीं देता। साथ ही उस पर गलत नियत रखता। आरोप यह भी है कि वह उसके साथ छेड़छाड़ करता और मुंह बंद रखने के लिए डराता-धमकाता। जब उसकी पुत्री ने पंकज की बहन से शिकायत की तो उसके साथ गाली गलौज के साथ ही जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें -   7 से जय श्रीराम के जयघोष से गूंजेगा हल्द्वानी का रामलीला मैदान, ध्वज स्थापना के साथ 2026 की रामलीला की तैयारियों का हुआ श्रीगणेश

A young man accused two brothers of assault, demanded action from the police

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440