अलग-अलग घटनाओं में एक अधेड़ सहित एक युवक-युवती गंभीर घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। अलग-अलग घटनाओं में एक अधेड़ सहित एक युवक युवती गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें उपचार के लिए सुशील तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है घायलों के परिजनों ने वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा कर कार्रवाई की मांग की है।

रविंद्र सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी ग्राम करायल जोल साल आनंदपुर ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपते हुए कहां है कि उसके पिता श्याम सिंह अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सवार होकर तीन ताश रामपुर रोड से होते हुए अपने घर की ओर जा रहे थे तभी तेज गति से आ रही बाइक संख्या यूके-04पी 5045 ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी जिसमें गंभीर रूप से घायल हो गए जिन उपचार के लिए शीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

उधर चमोली निवासी यतेंद्र सिंह पुत्र देवेंद्र सिंह ने बनभूलपुरा थाना पुलिस को तहरीर सौंपते हुए कहा है कि उसका चचेरा भाई सुमित अपनी दोस्त प्रियंका के साथ अपने बाइक संख्या यूके08ए डब्लू9213 सवार होकर गोलापुर मंदिर गए थे जब वह मंदिर से वापस गोला बायपास रोड पर आए तभी उन्हें तेज गति से आ रही कार संख्या यूपी-26 एएल 7469 ने टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय लोगों ने दोनों बहनों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से प्रियंका को रेफर कर दिया दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है पुलिस ने कार चालक, बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   कांग्रेस पर बरसे भाजपा प्रवक्ता राजेश शुक्ला, बोले- ‘श्राद्ध जैसे पवित्र संस्कार को राजनीति में घसीटना दुर्भाग्यपूर्ण’
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440