हल्द्वानी में टहलने निकले युवक की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। train accident

जानकारी के अनुसार छोटी रोड इंद्रानगर निवासी 35 वर्षीय विनोद कश्यप पुत्र हेमराज रविवार रात खाना खाने से पहले घर के बाहर घूमने निकला था। पुलिस के मुताबिक कुछ देर बाद ही परिजनों को स्थानीय लोगों से सूचना मिली की छोटी रोड के पास से गुजर रही रेलवे लाइन पर विनोद ट्रेन की टक्कर लगने से घायल हो गया है।

परिजन आनन-फानन उसे एसटीएच ले गए, जहां करीब आधे घंटे बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। विनोद के परिवार में उसकी पत्नी और चार बच्चे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   तिरंगे में लिपटा घर लौटा उत्तराखंड का लाल, अमरनाथ ड्यूटी से लौट रहे ITBP जवान की ट्रेन हादसे में मौत
Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440