117 ग्राम चरस के साथ एक युवक दबोचा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसे कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

आम्रपाली चौकी पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान मोमबत्ती फैक्ट्री के पास संदिग्धावस्था में खड़े युवक की तलाशी ली तो उसमें से 117.05 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम करन सागर पुत्र स्व. सुरेश सागर निवासी नाथूपुर पाडली लामाचौड़ बताया है। पुलिस पूछताछ में तस्कर ने बताया कि वह उक्त चरस क्षेत्र में ही रहने वाली किसी महिला से खरीद कर लाता है और ग्राहकों को बेचने का काम करता है।

पुलिस ने तस्कर से इस कारोबार से जुड़ी अहम जानकारियां भी जुटाई हैं। जिनके आधार पर पुलिस अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। तस्कर को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हरादून में सनसनी! इंटरनेट से हुई दोस्ती का खौफनाक अंत, ब्याज कारोबारी की गला रेतकर हत्या, 20 वर्षीय छात्र गिरफ्तार
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440