समाचार सच, हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र में हजारों रुपये की स्मैक के साथ पुलिस ने एक युवक को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
काठगोदाम थाना पुलिस क्षेत्र मे गश्त पर थी। सोनकोट-देवलढूंगा मार्ग से एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। जब उसने पुलिस को देखा तो वह वापस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा। जिस पर पुलिस ने उसे धर दबोचा। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 11.02 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने की तैयारी चल रही थी।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


