आम पार्टी के नेता डूंगर नेगी नहीं रहें

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल/हल्द्वानी। आम पार्टी के नगर संस्थापक सदस्य एवं राज्य आंदोलनकारी डूंगर सिंह नेगी का निधन हो गया है। वह 72 वर्षीय स्व0 डूंगर का उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आपकों बता दें कि करीब दो महिने पूर्व उनके बड़े पुत्र का भी कोरोना से दिल्ली में निधन हो गया था। बुधवार की रात को आप नेता डूंगर सिंह का हल्द्वानी स्थित निवास पर निधन हुआ है। उनके निधन से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गयी है।

यह भी पढ़ें -   गर्मी में घमौरियों से परेशान हैं और इनसे तुरंत छुटकारा पाने के लिए घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करें

इधर आप के नगर अध्यक्ष शाकिर अली ने डूंगर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा राज्य आंदोलन में दिया सहयोग हमेशा याद किया जायेगा। पार्टी के प्रदेश संयोजक प्रदीप कुमार दुम्का ने कहा कि डूंगर ने अन्ना हजारे आंदोलन से जुड़कर आम आदमी पार्टी को नैनीताल सहित पूरे विधानसभा क्षेत्र में स्थापित करने में अपना अहम योगदान दिया।

डूंगर के निधन में आप के जिला महामंत्री देवेंद्र लाल, विधानसभा संगठन मंत्री प्रदीप साह, नगर महामंत्री महेश आर्य, नगर उपाध्यक्ष आरसी पंत, विनोद कुमार, विधान सभा उपाध्यक्ष डॉ0 भुवन आर्य, नगर उपाध्यक्ष हरीश बिष्ट, उमेश तिवारी, सुनील कुमार, नगर मंत्री नवीन उप्रेती, विजय साह, संगठन मंत्री सतनाम सिंह, नगर प्रचार मंत्री गौरव कुमार, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष विद्या देवी, नगर महामंत्री जसप्रीत कौर, शमा परवीन, गंगा सिंह बिष्ट, एलएम पंत, खड़क सिंह अनरिया, श्रीकांत घिडियाल, विपिन सैनी, केडी गुरूरानी, बीपी लोहनी, युवा नेता मोहम्मद शान, बुराहान, सरदार सुखविंदर सिंह, सुरेंद्र सिंह बिष्ट सहित आदि कार्यकर्ताओं ने शोक जताया हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440