आप ने कहा- तीरथ सरकार के सौ दिन रहे नाकामी भरे, खुली पोल, कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। आम आदमी पार्टी ने तीरथ सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि तीरथ सरकार के 100 दिन का कार्यकाल नाकामी भरे रहे हैं, सरकार की पोल खुल चुकी, सिर्फ राज्य की जनता को सरकार ने छलने का कार्य किया है। उक्त बात आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता समित टिक्कू ने शुक्रवार को महानगर के तिकोनिया चौराहा स्थित बुद्ध पार्क में तीरथ सरकार के खिलाफ चल रहे पार्टी के धरना प्रदर्शन में कहीं।

प्रदेश प्रवक्ता टिक्कू ने तीरथ की सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि महिलाओं के पहनावे पर ज्ञान, कितने बच्चे पैदा करें और उसके अनुसार कितना सरकारी राशन पाएं, 200 वर्षाे तक भारत अमेरिका का गुलाम रहा जैसा इतिहास का ज्ञान, बेरोजगारी दर देश में सबसे ज्यादा और कोरोना काल में कैसी अव्यवस्थाएं रही ये सभी तीरथ सरकार की उपलब्धियां रहीं हैं। इसके अलावा कोरोना काल में चिकित्सीय व्यस्थाओं की कमी हो या राज्य में टीकाकरण कार्यक्रम का हाल जनता के सामने है। आप नेता का कहना था कि कोरोना काल में भाजपा की डबल इंजन सरकार का चेहरा जनता के सामने आ गया है। जिसका बदला उत्तराखण्ड की जनता 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में लेगी।
प्रदेश उपाध्यक्ष बसन्त कुमार ने कहा कि कोरोना काल की इस भयावह स्थिति में राज्य सरकार कि पोल खुल गई है जहां राज्य सरकार द्वारा आम जनता से बड़े बड़े वादे किए गए जिसमें वह हर मोर्चे पर विफल होते हुए नजर आई है।
धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से पुष्कर बिष्ट, दीप पाण्डे, देवेश कुमार, श्रीकांत खण्डेलवाल, रमेश काण्डपाल, नरेन्द्र कुमार, उमेश राणा, लक्ष्मी, फ़ईम, दीपक, समी क़ुरैशी, राजकुमार, योगेश, अज़हर, मारूफ, गुरविंदर, लकी, हरेन्द्र, काशी, प्रमोद, मनोज, आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -   चंद्रमा को जल अर्पित करने का सही तरीका क्या है और इस दौरान कौन सा मंत्र पढ़ना अच्छा होगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440