किशोरी के साथ दुष्कर्म कर गर्भवती बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। किशोरी को बहला फुसला कर भगाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म कर गर्भवती बनाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

महानगर निवासी एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें उसने बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री को समता आश्रम गली निवासी अभिषेक आर्या पुत्र विशाल आर्या कुछ माह पूर्व बहला-फुसला कर भगा ले गया। तहरीर में आरोप है कि आरोपित ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। जिससे वह गर्भवती हो गई। इसके बाद आरोपित किशोरी को शादी करने का झांसा देता रहा। लेकिन अब वह किसी अन्य युवती से विवाह करने की तैयारी करने लगा, तो इसकी भनक पीड़ित किशोरी के परिजनों को लग गई। जिस पर उन्होंने आरोपी युवक से शादी की बात की तो उसने इनकार कर दिया। तहरीर पर पुलिस ने पॉस्को एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले के आरोपी अभिषेक आर्या को गिरफ्तार कर लिया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440