युवकों पर लगाया गाली गलौज व मारपीट करने का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एक युवक ने कुछ लोगों पर गाली गलौज व मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को सौंपी तहरीर में सागर कुमार निवासी मीठा आंवला, चौसला ने कहा है कि वह बीती 1 नवम्बर को विवेक कुमार व गौरीशंकर के साथ घर की तरफ जा रहा था कि तभी नीरज बिष्ट, दीपक बिष्ट, रोहित चन्द्र ने उन्हें रोक लिया और बेवजह गाली गलौज करने लगे। आरोप है कि उक्त लोगों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: पितृ विसर्जन अमावस्या आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440