पति पर लगाया मारपीट व मानसिक, शारीरिक शोषण का आरोप, पुलिस को दी तहरीर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महिला ने पहले पति के ऊपर मार पीट व मानसिक शारीरिक शोषण आरोप लाया फिर उसकी गुमशदगी की तहरीर मुखानी थाने में सौंप कर सकुशल ढूंढने की गुहार लगाई जब पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसके पति की तलाश शुरू कर दी थी इसी दौरान महिला ने थाने पहुंचकर बताया कि उसका पति खुद ही घर आ गया है।

मुखानी थाने में पुलिस को सौंपी गई तहरीर में बिठौरिया नंबर एक निवासी श्रीमती वर्मा पत्नी प्रकाश वर्मा ने बताया कि उसकी जब से उसकी शादी हुई है तब से पति आए दिन उसके साथ मार पीट गाली गलौज वह मानसिक शारीरिक शोषण करता रहता है। महिला ने यह भी बताया की उसकी एक पुत्री है जो बीमार है उसने अपने पति से जब पुत्री की ईलाज की बात कही तो उसने अनसुनी कर दी। हारकर महिला ने अपने माता-पिता को वहां बुलाया जब उसके माता-पिता ने अपने दामाद को समझाना का प्रयास किया तो उसने अपने सास ससुर की भी ना सुनी और घर से बिना बताए चला गया। परिवार के सब लोग उसको ढूंढने लग गए लेकिन प्रकाश का कहीं भी पता नहीं चल पाया। अन्त में महिला ने पुलिस की शरण में ही उचित समझा और पति की गुमशुदगी की तहरीर सौंपी। पुलिस ने उसके पति को ढूंढना ही शुरू किया था तभी उक्त महिला ने दूसरे दिन आकर बताया कि पति खुद ही घर पर आ गया। पुलिस ने दोनों पति-पत्नी को बुलाकर काउंसलिंग कर समझने का प्रयास किया है।

यह भी पढ़ें -   आइए एप्पल साइडर विनेगर से जुड़े असरदार घरेलू उपायों के बारे में जानें…

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440