उत्तराखण्ड में झाड़-फूंक के बहाने युवती से किया जबरन रेप, आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, कोटद्वार। उत्तराखंड के कोटद्वार में झाड़-फूंक के नाम पर युवती से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला लैंसडाउन कोतवाली का बताया जाता है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लैंसडौन मोहम्मद अकरम ने बताया कि पीड़िता ने पिछले दिनों लैंसडौन कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि कोटद्वार के इन्दिरानगर आमपड़ाव निवासी एक ठेकेदार ने झाड़ फूंक के नाम पर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

मामले की विवेचना कोटद्वार कोतवाली में तैनात महिला उपनिरीक्षक रचना को सौंपी गई। विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी सलमान उर्फ शमशी को लैंसडौन से गिरफ्तार कर लिया। सलमान को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हाईकोर्ट सख्त: अफसरों पर दुर्भावना से याचिका दायर करने वाले दो राशन डीलरों पर ₹20 हजार का जुर्माना
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440