पति पर लगाया मारपीट करने का आरोप, पुलिस को सौंपी तहरीर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पति पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पत्नी ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।

मेडिकल कॉलेज निवासी दीपा तिवारी ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उसका पति किशोर चन्द्र तिवारी आए दिन उसके साथ मारपीट करता रहता है। बीती 9 सितम्बर को भी पति ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पति से जानमाल का खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   रुद्रपुर जिला अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर चाकूबाजी, युवक की मौत; मोबाइल कारोबार की रंजिश में खूनी संघर्ष
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440