सरकारी भूमि पर स्थित पोखर की जमीन का खुदबुर्द करने का आरोप, पीड़ित महिला ने की डीआईजी से शिकायत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सरकारी जमीन पर स्थित पोखर की भूमि का खुदबुर्द करने का आरोप लगाते हुए डीआईजी से मामले की शिकायत की गई है। साथ ही पीड़िता ने जान माल को भी खतरा बताया है।

यहां गणपति विहार जौलासाल करायल निवासी कमला बिष्ट पत्नी हरेंद्र सिंह ने डीआईजी को शिकायती पत्र भेजा है जिसमें उसका कहना है कि जगत सिंह और नंदन सिंह नामक दो भाइयों ने मिलीभगत से अपनी भूमि (खाता सं0-354) की प्लाटिंग कर प्लाट विक्रय करते समय सरकारी पोखरे की भूमि को कब्जा कर उसमें प्लाटिंग काट दी तथा अपने खेतो की रजिस्ट्री करवाकर कब्जा पोखरे की भूमि पर करा दिया। आरोप है कि उक्त दोनों भाइयों ने जालसाजी कर कई लोगों से धोखाधड़ी की है। आरोप है कि इसकी पुष्टि एसआईटी की जांच में भी हो चुकी है लेकिन दोनों इस मामले में कार्यवाही नहीं होने दे रहे हैं। पीड़िता का कहना है कि पोखरे की जमीन पर आज भी निर्माण कार्य चल रहा है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   खड़गे मंच ‘शुद्धिकरण’ प्रकरण पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, सचिवालय कूच से गरमाई देहरादून की सियासत
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440