समाचार सच, हल्द्वानी। दुकान पर बैठकर चाय पी रहे युवक ने कुछ लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में मंगल पड़ाव निवासी शिवांग केसरवानी पुत्र लल्लू केसरवानी ने कहा है कि वह बीती 10 नवम्बर को मुखानी में चाय पी रहा था कि तभी आदित्य गुप्ता, सुमित व हर्ष अपने तीन-चार साथियों के साथ वहां आ धमके और बेवजह गाली गलौज करने लगे। विरोध पर उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट की। जिसमें उसे गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



