पी.टी.एम में अभिभावकों की रही सक्रिय भागीदारी, मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति से किया सम्मानित

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड़ में प्रथम सामयिक परीक्षा के उपरांत परीक्षा परिणामों को लेकर अभिभावक-शिक्षक बैठक (पी.टी.एम.) का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 95 प्रतिशत अभिभावकों की उपस्थिति दर्ज की गई, जिसने विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर तालमेल को प्रदर्शित किया।

बैठक के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन, अनुशासन, उपस्थिति तथा विभिन्न सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उनकी सहभागिता पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही अभिभावकों को बच्चों की उपलब्धियों और सुधार की संभावनाओं से अवगत कराया गया तथा उनके सुझावों को भी गंभीरता से सुना गया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 37 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान करने की घोषणा की। प्रबंधन के अनुसार इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना और उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना है।

यह भी पढ़ें -   शारदीय नवरात्रि 2026: द्वितीय मां ब्रह्मचारिणी को कौन सा फूल चढ़ाएं? जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

विद्यालय प्रशासन ने कहा कि अभिभावक-शिक्षक बैठकें विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था, अनुशासन और छात्रहित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी सहयोग बनाए रखने का भरोसा जताया।

यह भी पढ़ें -   डीपीएस हल्द्वानी में गरबा की धूम, दही हांडी में भी दिखा विद्यार्थियों का दम, यमुना और गंगा सदन ने मारी बाजी

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय प्रशासन ने सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय और अभिभावकों की साझा भागीदारी से ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण संभव है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440