नैनीताल जिले में नियम तोड़ने वाले होमस्टे पर प्रशासन का शिकंजा, 150 का पंजीकरण रद्द

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल/हल्द्वानी। नैनीताल जिले में होमस्टे संचालन में नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। व्यापक जांच अभियान के दौरान गंभीर अनियमितताएं मिलने पर 150 होमस्टे इकाइयों का पंजीकरण निरस्त कर दिया गया है, जबकि 55 इकाइयों पर आर्थिक दंड लगाया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

पर्यटन गतिविधियों को सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर एसडीएम और पर्यटन विभाग की संयुक्त टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित होमस्टे इकाइयों का निरीक्षण किया। जांच में कई होमस्टे निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित होते पाए गए।

यह भी पढ़ें -   ३० मई २०२६ शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

निरीक्षण के दौरान सामने आया कि कई होमस्टे में संचालक स्वयं निवास नहीं कर रहे थे, जबकि योजना की मूल शर्तों के अनुसार स्वामी का वहीं रहना अनिवार्य है। इसके अलावा अनेक इकाइयों में पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं मिली, जिससे वाहनों को सड़कों के किनारे खड़ा किया जा रहा था। कुछ स्थानों पर होमस्टे का संचालन होटल की तर्ज पर किया जा रहा था, जहां रिसेप्शन स्टाफ नियुक्त किए गए थे। वहीं कुछ इकाइयों को व्यावसायिक लाभ के लिए लीज पर देकर संचालित किया जा रहा था।

इन अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने 150 होमस्टे इकाइयों का पंजीकरण रद्द कर दिया है। साथ ही 55 इकाइयों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

यह भी पढ़ें -   खाई में समाई खुशियां… देवाल में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन यात्रियों की मौत

क्षेत्रवार कार्रवाई में नैनीताल क्षेत्र सबसे आगे रहा, जहां 94 होमस्टे इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके अलावा रामनगर में 20, धारी में 19, कैंची धाम क्षेत्र में 7, कालाढूंगी में 5 और हल्द्वानी में 5 इकाइयों पर प्रशासनिक कार्रवाई हुई है।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा कि होमस्टे योजना की मूल भावना को बनाए रखने और पर्यटन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। उन्होंने संकेत दिए कि नोटिस प्राप्त अन्य इकाइयों के खिलाफ भी जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन इससे पहले भी नियमों का उल्लंघन करने वाले कई होमस्टे संचालकों पर कार्रवाई कर चुका है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440