आड़े-तिरछे ठेलों से छुटकारा दिलाये प्रशासन: मनोज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर में बढ़ते अतिक्रमण एवं सामाजिक दूरी का पालन करवाने के लिए प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल की नगर इकाई ने सिटी मजिस्ट्रेेट से वार्ता कर उक्त मामले को उनके संज्ञान में लाया गया। नगर महामंत्री मनोज जायसवाल का कहना था कि बाजार क्षेत्र में मंगल पड़ाव, ईदगाह रोड, मीरा मार्ग आदि स्थानों पर हाथ ठेले वाले सड़कों पर ठेले आड़े-तिरछे खड़े कर देते हैं वहीं इसके चलते क्षेत्र में अतिक्रमण भी बहुत ज्यादा नजर आता है जिससे बाजार क्षेत्र में यातायात की व्यवस्था चरमरा जाती है जिसके चलते बाजार में ग्राहक बाजार में आना उचित नहीं समझता। कई बार में व्यापारी दुकानदारों द्वारा विरोध करने पर भी वह अपनी आदत से बाज नहीं आते। जिससे कोरोना वायरस संक्रमण जैसी महामारी न तो सामाजिक दूरी का पालन हो पा रहा है जिसके चलते बाजार क्षेत्र में खतरे की संभावना की भी आशंका बनी रहती है।
प्रचार मंत्री संदीप गुप्ता एवं संदीप सक्सेना ने भी कहा कि बाजार क्षेत्र के बड़े अतिक्रमण की चपेट में सदर बाजार, कारखाना बाजार, मीरा मार्ग, नया बाजार, साहुकारा बाजार, पटेल चौक, बर्तन बाजार, मंगल पड़ाव, कई चौराहे एवं मोड़ों पर भी अतिक्रमण के कारण आमजन एवं व्यापारियों को आने जाने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। अजय वर्मा ने कहा कि अगर प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं देगा तो व्यापारी आन्दोलन के लिए बाध्य होगा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440