19 घंटे बाद बाजार क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था हुई सुचारू

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। विद्युत विभाग के कर्मचारियों के कड़ी मेहनत के बाद बीती रात से बाजार क्षेत्र की ठप हुई विद्युत व्यवस्था लगभग 20 घंटे बाद सुचारू हो पायी। इस दौरान देखने वाली यह एक खास बात थी कि विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी एक दूसरे से दूरी बनाकर कार्य करते देखे गये।

यह भी पढ़ें -   18 जुलाई 2026 का राशिफल: किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें आज का पूरा राशिफल

ज्ञात हो कि कालाढूंगी चौराहा स्थित श्री कालू सिद्ध मंदिर के आगे लगे पोल में सोमवार की देर रात विद्युत पोल में अज्ञात वाहन की टक्कर हो गयी। इस टक्कर से मंदिर के पास लगा एक पोल धराशाई हो गया। जिससे बाजार क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था ठप हो गयी थी। सूचना मिलते ही वहा पहुंचे अधिकारी व कर्मचारियों ने जायजा लेकर दो ट्रांसफामरों की लाईट जो उक्त पोल लगने के कारण बंद करते हुए अन्य स्थानों की विद्युत व्यवस्था रात में ही सुचारू कर दी थी। मंगलवार की सुबह से विद्युत विभाग एसडीओ शशिकांत सिंह एवं जेई की निगरानी में कर्मचारियों द्वारा कठिन परिश्रम कर दो नये पोलों को स्थापित कर विद्युत व्यवस्था को देर सायं सुचारू कर दिया।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में दर्दनाक सड़क हादसा: दो ट्रकों के बीच फंसे पूर्व सैनिक की मौके पर मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440