अपहरण के बाद बच्ची से हैवानियत, जंगल में ले जाकर किया दुराचार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार/रूड़की। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां रूड़की, कलियर में घर के बाहर खेल रही बच्ची से हैवानियत की गई है। दो युवक लड़की को उठाकर जंगल में ले गए। जहां एक युवक ने उसके साथ दुराचार किया। जबकि दूसरा युवक निगरानी करता रहा। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार कलियर क्षेत्र निवासी एक महिला की बेटी (11) मंगलवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान कलियर निवासी शाहरुख और कुर्बान वहां पर आए। लड़की को घर के बाहर अकेला देखकर दोनों युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ उसके घर के पास ही जंगल में ले गए।

आरोप है कि जंगल में ले जाकर शाहरुख ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जबकि उसके साथी कुर्बान वहां पर किसी के आने जाने पर नजर रखता रहा। दुष्कर्म के बाद आरोपित यह बात किसी को न बताने की धमकी देकर फरार हो गए। घर के बाहर लड़की को न पाकर स्वजन ने उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच उन्हें लड़की जंगल की तरफ से आती दिखी।

यह भी पढ़ें -   कांवड़ मेले को लेकर हरिद्वार में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद

जब स्वजन ने उससे जानकारी ली तो उसने पूरा मामला बता दिया। दुष्कर्म का पता चलते ही स्वजन के पांव तले की जमीन खिसक गई। पीड़ित के स्वजन उसे थाने लेकर पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने लड़की की तहरीर पर इस मामले में शाहरुख पर दुष्कर्म तथा कुर्बान पर सहयोग करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराया है। कलियर थाना प्रभारी दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440