थोड़ा सा खाने के बाद पेट जाता है फूल? जानें तुरंत आराम पाने के घरेलू उपाय

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और अनियमित खानपान के कारण पेट फूलने (ब्लोटिंग) की समस्या आम हो गई है। कई बार हम हल्का खाना खाते हैं, फिर भी पेट फूला हुआ महसूस होता है। अगर आपको भी यह परेशानी होती है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ घरेलू उपाय अपनाकर आप तुरंत राहत पा सकते हैं।

पेट फूलने के कारण

  • तेज़ी से खाना खाना
  • बहुत अधिक तला-भुना या मसालेदार भोजन
  • गैस्ट्रिक समस्या या अपच
  • पानी कम पीना
  • फाइबर की कमी या ज्यादा सेवन
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 24 अक्टूबर 2026, शनिवार

घरेलू उपाय जो तुरंत देंगे राहत

हींग और गुनगुना पानी

  • हींग को पानी में घोलकर पीने से गैस और पेट फूलने की समस्या दूर होती है।
  • चाहें तो हींग को गुनगुने पानी में मिलाकर पेट पर मालिश भी कर सकते हैं।

अदरक और नींबू
अदरक के टुकड़े में थोड़ा सा नींबू का रस और काला नमक मिलाकर खाने से राहत मिलती है।
अदरक की चाय भी फायदेमंद होती है।

सौंफ और अजवाइन

  • खाने के बाद सौंफ चबाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और गैस कम बनती है।
  • अजवाइन को भूनकर और उसमें काला नमक मिलाकर खाने से तुरंत राहत मिलती है।
यह भी पढ़ें -   हरिद्वार में ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली का कहर, 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर

गुनगुना पानी और नींबू
सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीने से पाचन तंत्र ठीक रहता है और पेट फूलने की समस्या नहीं होती।

पुदीना और धनिया का रस

ताज़ा पुदीने और धनिये का रस निकालकर पीने से पेट की गैस और ब्लोटिंग में आराम मिलता है।
ध्यान देने योग्य बातें

  • खाने को अच्छी तरह चबाकर खाएं।
  • बहुत अधिक कार्बाेनेटेड ड्रिंक्स और फास्ट फूड से बचें।
  • रोज़ाना हल्का व्यायाम या योग करें, खासतौर पर वज्रासन और पवनमुक्तासन।

अगर ये उपाय अपनाने के बाद भी समस्या बनी रहती है, तो डॉक्टर से सलाह लें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440